चतरा : हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के विरोध की आग चतरा तक पहुंची, पत्रकारों में आक्रोश

Chatra: : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के...

Chatra: : हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी समेत दो पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना का विरोध चतरा में भी हो रहा है. घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में द प्रेस क्लब चतरा की अहम बैठक हुई. बैठक में हजारीबाग की घटना की कड़ी निंदा की गयी और सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति में पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना होना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो चतरा के पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे. साथ ही मंत्री के सभी कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार करने का भी ऐलान किया गया.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर प्रहार, दोषियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज

इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग

बैठक में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की. पत्रकारों ने यह स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसके अलावा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी गई. प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिपिन सिंह ने कहा कि हजारीबाग के पत्रकारों ने एयर एम्बुलेंस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के दर्द को लेकर सवाल किया था. यह उनका अधिकार है, लेकिन मंत्री को जवाब देने के बजाय गुस्सा क्यों आया? उनकी मौजूदगी में पत्रकारों पर हमला क्यों हुआ और घटना के बाद वे मौके से क्यों चले गए? यह बेहद गंभीर सवाल है, जिसका जवाब जनता और पत्रकार दोनों मांग रहे हैं. बैठक में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष परमानंद आर्य, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, संरक्षक चंद्रेश शर्मा, दीनबंधु, सूर्यकांत कमल, सोनू भारती, जितेंद्र, रवि, शाहफहद अली, गौतम समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास, 20 हजार का जुर्माना; न चुकाने पर 3 माह अतिरिक्त सजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *