Palamu: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चादों गांव के परसाखाड़ जंगल में एक 19 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रोहित परहिया की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया.
थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि शव काफी समय से लटका होने के कारण काला पड़ गया था. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पलामू : दो चरणों में होगी जनगणना, 1 मई से पोर्टल पर कर सकेंगे खुद का पंजीकरण
