Chaibasa: ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ की थीम पर टीबी के मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया. रोटरी क्लब क्लब, चाईबासा ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा केंद्र सदर अस्पताल में 10 टीबी के मरीजों के बीच पोषाहार वितरण किया गया. मौके पर अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ के संकल्प को पूरा करने और टीबी को जड़ मूल से खत्म करने के लिए हम सब प्रयासरत हैं. इसके लिए सामुदायिक संकल्प के साथ धरातल स्तर पर कार्यरत हैं. सभी की एकजुटता से यह उद्देश्य सफल होगा.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग की घटना पर पत्रकारों का आक्रोश: राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
टीबी की बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं
वहीं सचिव रो हीना ठक्कर ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि टीबी रोग से बिल्कुल घबराना नहीं है. समय पर दवाइयां, पोषित आहार एवं व्यायाम से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है. अध्यक्ष दोदराजका ने कहा कि यह कार्यक्रम डॉ विजय मुंदड़ा के द्वारा प्रायोजित है. इस मौके पर रोटरीयन डॉ महतो, डॉ विजय मुंदड़ा, डॉ वीना मुंदड़ा, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा, नीलेश कुमार. ओम प्रकाश समेत कई लोग उपस्थित थे.
