Click Here
Click Here

सभी विद्यालयों में बाल संसद की बैठक आयोजित, जागरूकता संबंधी वीडियो फिल्म का हुआ प्रदर्शन

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में संचालित जल पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत राज्य स्तर से गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं प्रोत्साहन...

Children Parliament meeting
विद्यालयों में बाल संसद की बैठक आयोजित

Gumla: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में संचालित जल पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत राज्य स्तर से गतिविधियों की मॉनिटरिंग एवं प्रोत्साहन के क्रम में स्टेट कंसल्टेंट गौरव वर्मा द्वारा गुमला जिले का भ्रमण किया गया. इस दौरान उन्होंने पीएमश्री उच्च विद्यालय सिसई का दौरा कर बाल संसद की बैठक में भाग लिया तथा बच्चों से संवाद करते हुए बाल संसद के सभी सदस्यों के कार्य एवं दायित्वों पर परिचर्चा की. साथ ही उनके द्वारा जल संरक्षण, जल के समुचित उपयोग एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में जल बचाने के सरल उपाय अपनाने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया.

नवाचारों पर की गई विस्तृत चर्चा

जिला भ्रमण के क्रम में उनके द्वारा डीईओ कविता खलखो, डीएसई नूर आलम खां एवं डायट प्राचार्य प्रियाश्री भगत के साथ औपचारिक मुलाकात कर गुमला जिले में बाल संसद एवं इको क्लब क्रियाशीलता, जल पखवाड़ा के संचालन, विभिन्न विभागीय गतिविधियों एवं विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों पर विस्तृत परिचर्चा की गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जल पखवाड़ा गतिविधि अंतर्गत आज जिले के सभी विद्यालयों में बाल संसद से संबंधित शैक्षणिक वीडियो का प्रदर्शन किया गया. इसके उपरांत बाल संसद एवं इको क्लब की बैठक आयोजित कर बच्चों को उनके कार्य, दायित्व एवं नेतृत्व भूमिका के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया तथा विद्यार्थियों को विद्यालय एवं समुदाय में जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया.

गौरव वर्मा ने की बच्चों की सराहना

इस अवसर पर गौरव वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “जल एवं पर्यावरण हमारे जीवन के आधार हैं. जल पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों एवं समाज में स्थायी व्यवहार परिवर्तन लाना है. इस पखवाड़े के आयोजन से पूरे राज्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा गुमला जिले के बच्चों ने जिस उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है.”

च्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि- डीईओ

डीईओ कविता खलखो ने कहा कि “विद्यालय स्तर पर आयोजित गतिविधियों जैसे बाल संसद, विभिन्न प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यह पहल भविष्य में जल संकट से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.”

डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि जिले में जल पखवाड़ा के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा की जिला कार्य योजना बैठक, लक्ष्मण गिलुवा को दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *