चक्रधरपुर: गिरिराज सेना का 15वां रक्तदान शिविर कल, लोगों से रक्तदान करने की अपील

Chakradharpur: गिरिराज सेना द्वारा कल 30 अप्रैल (गुरुवार) को संस्थापक कमल देव गिरि के जन्मदिवस के अवसर पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित...

Giriraj Sena
गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि

Chakradharpur: गिरिराज सेना द्वारा कल 30 अप्रैल (गुरुवार) को संस्थापक कमल देव गिरि के जन्मदिवस के अवसर पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. यह शिविर शौंडिक धर्मशाला परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. शिविर में ब्रह्मानंद ब्लड बैंक, जमशेदपुर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा. आयोजन को लेकर गिरिराज सेना के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है.

गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि ने बताया कि यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की. इस मौके पर फुलनदेव गिरि, धीरज ठाकुर, सुमित पोद्दार, संजीव गिरी, आजसू जागो, सुरेश साव, मुकेश साव, बुलबुल शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सभी विद्यालयों में बाल संसद की बैठक आयोजित, जागरूकता संबंधी वीडियो फिल्म का हुआ प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *