Gumla: सिसई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए अंतिम संस्कार को रोक दिया.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने दाह संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.
नाबालिग होने के कारण जांच गंभीर
थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की नाबालिग थी, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: भारत की जनगणना 2027 एक मई से शुरू, दो चरणों में होगा पूरा काम
घटना के पीछे कारणों की तलाश
पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
बिना सूचना दाह संस्कार गैरकानूनी
थाना प्रभारी ने कहा कि आत्महत्या के मामलों में पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करना गैरकानूनी है. ऐसे मामलों में पोस्टमार्टम के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाता है.
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी.
