रांचीवासी हो जाएं तैयार : कल से शुरू होगी ‘स्व-गणना’, 15 मई तक खुला रहेगा पोर्टल

Ranchi : रांची में कल से स्व-गणना शुरू हो रही है. इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल और आम लोगों की...

Ranchi : रांची में कल से स्व-गणना शुरू हो रही है. इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल और आम लोगों की भागीदारी पर आधारित बनाया गया है. सबसे खास बात यह है कि ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया कल यानी 1 मई 2026 से शुरू हो जाएगी, जो 15 मई 2026 तक जारी रहेगी. इस जनगणना के पहले चरण में मकान की गणना होगी जो कि कल से शुरू हो जाएगी. इसके बाद आबादी की जनगणना दूसरे फेज में शुरू होगी जो कि 2027 में खत्म कर ली जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, इस बार नागरिक अपने मोबाइल के जरिए खुद ही जनगणना फॉर्म भर सकेंगे. इससे प्रक्रिया न सिर्फ आसान होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी. शुरुआत मकानों की गिनती (हाउस लिस्टिंग) से होगी, जिसके बाद जनसंख्या से जुड़ी जानकारी ली जाएगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : पुलिसकर्मियों को 8 सप्ताह में मिलेगा ACP-MACP का लाभ, एरियर भुगतान का भी आदेश

टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. कोई भी अधिकारी आपसे ओटीपी या निजी दस्तावेज नहीं मांगेगा. केवल फॉर्म में दिए गए सवालों के जवाब देने होंगे. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें : ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासी घमासान : ‘झारखंड में दलालों का राज’– बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *