गिरिडीह: डीडीसी स्मृता कुमारी ने की JSLPS योजनाओं की समीक्षा, समय पर लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Giridih: डीआरडीए सभागार में आज उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित...

Gumla JSLPS
बैठक करती डीडीसी स्मृता कुमारी

Giridih: डीआरडीए सभागार में आज उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति पर गहन चर्चा की गई. जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण में स्वयं सहायता समूहों के गठन और सशक्तिकरण, बैंक लिंकेज, ऋण वितरण एवं पुनर्भुगतान, बैंकों में लंबित मामलों, महिला लखपति किसान पहल, इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर, लेयर बर्ड, डीडीयू-जीकेवाई (DDU-GKY) एवं आरसेटीआई (RSETI) समेत सभी प्रमुख योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया.

ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया, कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हर हाल में प्राप्त किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों के विस्तार और मजबूती पर जोर देते हुए कहा, कि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में पिछले वित्तीय वर्ष में प्रगति अपेक्षित नहीं रही, उन्हें चालू वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

इस दौरान पीरटांड़ और गांडेय प्रखंड के बीपीएम को कार्य में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई. डीडीसी ने कहा कि यदि प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ, तो राज्य स्तर पर स्थानांतरण की अनुशंसा की जाएगी. बैठक में स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण और उसके पुनर्भुगतान की भी समीक्षा की गई.

योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने का निर्देश

डीडीसी ने समयबद्ध पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने और बैंकों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए. साथ ही, योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी और आवश्यकता अनुसार रणनीतिक सुधार करने पर बल दिया. उन्होंने सभी बीपीएम और डीपीएम को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर एक्का, जिला प्रबंधकगण एवं विभिन्न प्रखंडों के बीपीएम उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची में किडनैप बनाम ब्लैकमेल का संग्राम : एक ही मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *