Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में नीट परीक्षा के दौरान हंगामा, हिंदी के छात्रों को मिला अंग्रेजी प्रश्न पत्र, देर शाम से शुरू हुई परीक्षा

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट यूजी की परीक्षा के दौरान उस...

NEET exam
केंद्र के बाहर मौजूद पुलिस बल

Palamu: पलामू के मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट यूजी की परीक्षा के दौरान उस वक्त अभ्यर्थियों ने हंगमा कर दिया, जब हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पत्र बांट दिए गए. इस बड़ी लापरवाही से नाराज छात्रों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

शाम 6:00 बजे के बाद दोबारा शुरू कराई गई परीक्षा

​निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 तक होनी थी, लेकिन प्रश्न पत्र के विवाद के कारण यहां काफी देर तक काम रुका रहा. काफी जद्दोजहद और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के निर्देशों के बाद शाम 6:00 बजे के बाद दोबारा परीक्षा शुरू कराई जा सकी. सदर एसडीएम सुलोचना मीणा ने स्पष्ट किया, कि तकनीकी त्रुटि के कारण छात्रों को गलत भाषा का पेपर मिल गया था, जिसे सुधार लिया गया है और अब अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परीक्षा पूरी कर रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिले के आला अधिकारी देर शाम तक परीक्षा केंद्र पर डटे रहे

​पलामू जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे, जिनमें केजी गर्ल्स स्कूल, जिला स्कूल और गिरिवर हाई स्कूल शामिल थे. लेकिन केवल महिला कॉलेज केंद्र पर ही यह समस्या सामने आई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के आला अधिकारी देर शाम तक परीक्षा केंद्र पर डटे रहे, ताकि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. प्रशासन अब इस पूरी चूक की जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: सीएम दिल्ली रवानाः सरना कोड की हुंकार और चुनावी नतीजों के बीच मुख्यमंत्री का पावर गेम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *