Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

प्रेम प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटकर युवक की हत्या, शव रिंगरोड से बरामद, हिरासत में महिला मित्र

Ranchi: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंगरोड से पुलिस ने एक युवक...

ring road

Ranchi: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र के मानकी ढीपा रिंगरोड से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या की गई है. उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. स्थानीय लोगों ने सुबह शव होने की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों द्वारा सड़क दुघर्टना में मृत्यु की जानकारी दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें हत्या किये जाने की बात सामने आई. शव के समीप युवक का मोबाइल मिला जिसे पत्थर से कूच दिया गया था.

पुलिस ने दूसरे मोबाइल पर सीम लगाकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मृतक की पहचान कमलेश सिंह 25 पिता रामविलास चौहान के रूप में हुई है. मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. वर्तमान में अनगड़ा के हाहे में अपने मौसा के घर में रहकर टाटीसिलवे स्थिति आईसक्रीम फैक्ट्री में पिकअप वैन चलाता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक एवं तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने आवश्यक जांच किए. फोरेंसिक टीम ने सेंपल इकठ्ठा किया.

ग्रामीण एसपी एवं डीएसपी पहुंचे

हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी एवं डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे एवं जानकारी ली. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के मौसा (गाड़ी चालक ) ने बताया कि शनिवार की रात गाड़ी लेकर कहीं गए थें. सुबह मोबाइल पर फोन कर भतिजा की मौत की सूचना दी गई. उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह फालतू बात काहे कर रहें हैं, तो पुलिस ने कहा सही बात है मानकी ढीपा रिंगरोड पहुंचिए. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात हाहे में पार्टी थी. कमलेश पार्टी में गया था परंतु रात में घर नहीं लौटा. सुबह मृत्यु की सूचना मिली.

प्रेम प्रसंग का मामला

सूत्रों की मानें तो कमलेश का हाहे की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शनिवार को पार्टी के बाद दोनों आपस में मिलें भी थें. जिसके बाद हाहे में ही उसकी हत्या कर शव रिंगरोड में फेंका गया है.

पुलिस ने महिला मित्र को लिया हिरासत में

जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने कमलेश की महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं हैं. हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रहीं हैं. मामले में मृतक के मौसा अनिल चौहान ने अज्ञात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: न्यूज वेव खासः नीति आयोग की नजर में झारखंड- भारत की वास्तविक आत्मा की जीवंत मिसाल, सीएम हेमंत सोरेन ने साझा किया प्रकृति और परंपरा का अनूठा सफर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *