Click Here
Click Here
Click Here

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, करीब 9 लाख के जेवरात सहित लाखों रुपये नकद लेकर हुए फरार

Gumla: गुमला शहर से सटे नीमटोली में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया है. सूचना के अनुसार गम्हरिया निवासी मुकेश...

Chori
सांकेतिक तस्वीर

Gumla: गुमला शहर से सटे नीमटोली में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया है. सूचना के अनुसार गम्हरिया निवासी मुकेश तिर्की (वर्तमान में नीमटोली निवासी) के घर चोरों ने वेंटीलेटर तोड़कर प्रवेश किया और दरवाजे का ताला तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखें सोने, चांदी के आभूषण सहित नकद लेकर फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

बताया जाता है कि मुकेश तिर्की पिछले 1 मई को एक रिश्तेदार के घर कुछ कार्यक्रम में गए हुए थे. 2 मई की देर रात जब वह घर लौटे, तो घर का दरवाजा टूटा देख और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए. आज पीड़ित ने पूरे मामले के लिखित जानकारी गुमला थाना को दी, जिसके अनुसार करीब 9 लाख के जेवरात और साढ़े 4 लाख रूपए नकद की चोरी हुई है. हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है, लेकिन अब तक चोरों का कुछ पता नहीं चला है और पुलिस भी खुलकर कुछ बतलाने से कतरा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटकर युवक की हत्या, शव रिंगरोड से बरामद, हिरासत में महिला मित्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *