डोरियाटोली चोरी कांड का खुलासा, 15 लाख का सोना और नकदी बरामद

Ranchi : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित डोरियाटोली में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर...

Ranchi : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित डोरियाटोली में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. विशेष जांच टीम (SIT) की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से करीब 15 लाख रुपये का सोना, 1.05 लाख रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़िता अंजु तिग्गा ने अपने कोमा में चल रहे पति के इलाज के लिए यह पैसे घर में रखे थे.

Also Read : 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

SIT की जांच में आरोपियों ने कबूला जुर्म


यह घटना 26 अप्रैल की रात को हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने बंद घर को निशाना बनाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक हटिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशांत पासवान उर्फ बोधा को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपने सहयोगियों दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

Also Read : मेदिनीनगर का बड़ा तालाब बना बदहाली की मिसाल, 7.57 करोड़ खर्च, सुविधा शून्य

ज्वेलर्स तक पहुंचा चोरी का सामान, पुलिस ने किया बरामद

आरोपियों ने चोरी के आभूषण धुर्वा स्थित एसपी सन्स ज्वेलर्स के संचालक नितिश कुमार को बेच दिए थे. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर सामान बरामद कर लिया. बरामद सामान में करीब 90 ग्राम सोना, एक लैपटॉप, दो इंडेन गैस सिलेंडर, 1,05,070 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा, जीतू कुमार पाण्डेय, प्रशांत पासवान उर्फ बोधा और ज्वेलर्स संचालक नितिश कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और गिरोह के अन्य लिंक की जांच जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *