पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा संसद में उठेगा: मनीष जायसवाल

Hazaribagh : पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई. देश के...

Hazaribagh : पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई. देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए पत्रकारों की मौजूदगी में यह आयोजन पत्रकारों का महाकुंभ बन गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकारों की मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं.


सुरक्षा कानून और सुविधाओं की मांग पर सहमति


बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, भविष्य और कार्य परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा हुई. सांसद ने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर समाज की आवाज बनते हैं, लेकिन उनकी खुद की समस्याएं अक्सर अनदेखी रह जाती हैं. उन्होंने पत्रकार संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कोविड काल से बंद रेलवे कंसेशन बहाल करने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, टोल टैक्स में छूट और स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा जैसी मांगों को संसद के आगामी सत्र में उठाने का भरोसा दिया.


“पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी”


मनीष जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ तभी मजबूत होगा जब पत्रकार सुरक्षित और सशक्त होंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने उनके इस आश्वासन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर समाधान मिलेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *