Hazaribagh : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कोर्रा चौक के पास जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया. सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मजदूरों को उनके अधिकारों, कानूनों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई.
Also Read : पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा संसद में उठेगा: मनीष जायसवाल
हेल्पलाइन और योजनाओं की दी गई जानकारी
शिविर में श्रमिकों को टोल फ्री नंबर 15100 पर अपनी समस्याएं दर्ज कराने की जानकारी दी गई. खास तौर पर महिला मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. इसके साथ ही श्रमिकों को प्रखंड कार्यालय, नियोजन कार्यालय और श्रम विभाग से जुड़कर योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी गई. उन्हें श्रम मित्र के माध्यम से श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई.
Also Read : ईचागढ़ में हाथी-मानव संघर्ष बढ़ा, वनरक्षी ने बालू माफिया को ठहराया जिम्मेदार
समान वेतन और सुरक्षा नियमों पर जोर
कार्यक्रम में मजदूरी से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला और पुरुष मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए. खतरनाक कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए बीमा और ईपीएफ खाता अनिवार्य बताया गया. शिविर के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए. अंत में सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रमिकों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर है.
