Click Here
Click Here
Click Here

जनगणना 2027 के तहत 1 मई से 15 मई तक चलेगी स्व-जनगणना प्रक्रिया…. डीसी ने की भागीदारी की अपील

Pakur : पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज ने जनगणना 2027 के तहत जिलेवासियों से स्व-जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने...

 Pakur : पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज ने जनगणना 2027 के तहत जिलेवासियों से स्व-जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में स्व-जनगणना की तिथि 1 मई से 15 मई 2026 निर्धारित की गई है. यह एक सरल, पारदर्शी एवं उपयोगी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने एवं अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.

ऑनलाइन स्व-जनगणना

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

उपायुक्त ने कहा कि यदि नागरिक स्वयं स्व-जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण करते हैं, तो बाद में जब प्रगणक घर-घर सत्यापन के लिए पहुंचेंगे, तब उनका कार्य काफी आसान हो जाएगा. इससे समय की बचत होगी तथा सही एवं प्रमाणिक जानकारी दर्ज करने का अवसर भी मिलेगा. उन्होंने बताया कि जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर आधारित ओटीपी लॉगिन की सुविधा उपलब्ध है. नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर राज्य, जिला एवं अपने क्षेत्र का चयन कर सकते हैं. इसके बाद डिजिटल मैप के माध्यम से अपने निवास स्थान की पहचान करनी होगी, जहां वे वर्तमान में निवास कर रहे हैं.

स्व-जनगणना की जानकारी सोशल मीडिया पर

Also Read:पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी

इसके उपरांत कुल 34 प्रश्नों का उत्तर देना होगा, जिसमें स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दर्ज करनी होगी.  पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है.  उपायुक्त ने कहा कि जब मकान सूचीकरण हेतु प्रगणक घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी उन्हें उपलब्ध करानी होगी. इस आईडी के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा. इससे जनगणना कार्य अधिक सरल, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न होगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे 1 मई से 15 मई तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें. संबंधित वेबसाइट लिंक एवं विस्तृत जानकारी पाकुड़ जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सभी नागरिक आसानी से स्व-जनगणना प्रक्रिया से जुड़ सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *