Click Here
Click Here
Click Here

पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की संभावित बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राज्य सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...

Ranchi: झारखंड में पेट्रोल-डीजल की संभावित बढ़ती कीमतों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. राज्य सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर ईंधन के दाम बढ़ाए गए, तो राज्य में बड़ा जनआंदोलन खड़ा होगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता अब महंगाई को लेकर चुप नहीं बैठेगी.

महंगाई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ाने की योजना पहले से तैयार थी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही इस तरह की आशंका जता चुके थे. उनके अनुसार, भाजपा आम जनता की जेब पर बोझ डालकर अपने संसाधन मजबूत करने में लगी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

डॉ. अंसारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संदेश देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में तैयार रहें. उन्होंने अपील की कि कड़ी धूप हो या कोई भी चुनौती, जनता की आवाज को बुलंद करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी.

ALSO READ: Ranchi: समय पर वेतन भुगतान की मांग तेज, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन की चेतावनी, जनता से समर्थन की अपील

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि अगर महंगाई बढ़ाई गई, तो जनता इसका करारा जवाब देगी और भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म का सहारा लिया गया, तो जनता इसे समझ चुकी है और इस बार जवाब भी उसी अंदाज में देगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *