Ranchi: झारखण्ड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने रांची शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने करमटोली-ओरमांझी पथ (एमडीआर-016) पर स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट से बरियातु (बूटी पथ) स्थित फायरिंग रेंज तक कुल 4.070 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इस पूरी परियोजना पर कुल 141. 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
जानिए परियोजना की मुख्य बातें
– कुल लागत: 141.24 करोड़
– कुल लंबाई: 4.070 किलोमीटर
– शामिल कार्य: सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल निर्माण, भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनीकरण और पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी किया जाएगा.
– समय सीमा: इस प्रोजेक्ट को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है
– 2026-27: 70% भौतिक लक्ष्य (बजट: 99.24 करोड़)
– 2027-28: शेष 30% कार्य (बजट: ₹42.00 करोड़).
Also Read: डिजिटल सिस्टम बना ‘पोषण का दुश्मन’! आंगनवाड़ी सेविकाएं बेहाल, बच्चे और महिलाएं अधिकार से वंचित
रांची वासियों को होगा फायदा
इस सड़क के बनने से शहर के एक बड़े हिस्से को सीधा लाभ मिलेगा आशीर्वाद बैंक्वेट (करमटोली) से सीधे बरियातु फायरिंग रेंज तक जुड़ने से मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. यह सड़क एमडीआर-016 और बूटी पथ के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक का काम करेगी, जिससे ओरमांझी और बरियातू की ओर आने-जाने वाले लोगों का समय बचेगा. परियोजना में केवल सड़क ही नहीं, बल्कि पुलों का निर्माण और यूटिलिटी शिफ्टिंग भी शामिल है, जिससे क्षेत्र का जल निकासी और बिजली ढांचा भी सुव्यवस्थित होगा. योजना में वनीकरण को शामिल किया गया है, जिससे सड़क किनारे हरियाली सुनिश्चित की जाएगी.
