Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : शादी समारोह में गहने और नकदी सहित 30 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू स्थित मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग के...

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू स्थित मैथन मैरेज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान रुपये और जेवरात से भरे बैग के चोरी करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है. उस बैग में 25 से 30 लाख के गहने और नगदी थे. इस संबंध में पीडित नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय ने बरियातू थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है. चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विजय कुमार पांडेय अपने पुत्री का विवाह मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटकर युवक की हत्या, शव रिंगरोड से बरामद, हिरासत में महिला मित्र

एक बच्चा जेवरात से भरा बैग उड़ा लिया

जयमाला के दौरान विजय कुमार पांडेय की पत्नी मंजू पांडेय के बैग में रखे नकद और जेवरात को एक बच्चा लेकर फरार हो गया. बैग में एक मोबाइल फोन भी था. पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस चोर का सुराग नहीं खोज पाई है. पीड़ित विजय पांडेय ने मैथन मैरेज पैलेस के प्रबंधकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि लगभग 25-30 लाख रुपये की चोरी की गई है. इसमें नकद और सोने के जेवरात शामिल है. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : न्यूज वेव खासः नीति आयोग की नजर में झारखंड- भारत की वास्तविक आत्मा की जीवंत मिसाल, सीएम हेमंत सोरेन ने साझा किया प्रकृति और परंपरा का अनूठा सफर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *