Click Here
Click Here
Click Here

पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Simdega : के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डिंबाटोली में अपने पिता की लाठी से पीट कर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे...

 Simdega : के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के डिंबाटोली में अपने पिता की लाठी से पीट कर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताए कि कोलेबिरा थाना के सरदा डिंबाटोली निवासी बिजा लुगून का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था, जिसको लेकर उनका बेटा शनिचर लुगून नाराज चल रहा था.

पुत्र ने किया पिता का हत्या 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुत्र के अनुसार इस बात को लेकर उन्होंने पहले भी अपने पिता को मन्हा किया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीस अप्रैल को विवाद उत्पन्न हुआ और आवेश में आकर शनिचर लुगून ने अपने पिता की बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, इसके बाद बिजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक मई को बिजा लुगून की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में शनिचर को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Also Read :  सारंडा के आईईडी ब्लास्ट में जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *