Click Here
Click Here
Click Here

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा टेंडर सिंडिकेट पर करें कार्रवाई

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ग्रामीण कार्य विभाग में सक्रिय टेंडर सिंडिकेट और बाहरी...

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ग्रामीण कार्य विभाग में सक्रिय टेंडर सिंडिकेट और बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक एवं कार्यपालक अभियंताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक सामूहिक शिकायत पत्र भी संलग्न किया है. पत्र के अनुसार, विभाग में तैनात अधिकारी इस समय मानसिक प्रताड़ना और खौफ के साये में काम कर रहे हैं. अभियंताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उन्हें सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण नहीं मिला, तो वे सामूहिक रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि यदि सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो वे निष्पक्षता से कर्तव्यों का निर्वहन कैसे करेंगे? राज्य में बिचौलियों का बढ़ता वर्चस्व चिंताजनक है.

क्या की है शिकायत
बाहरी हस्तक्षेप : अशोक नगर (रांची) निवासी बबलू मिश्रा नामक व्यक्ति पर निविदा निष्पादन के दौरान अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप है.
धमकी और अभद्रता : फोन के माध्यम से अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की जा रही है और चहेते निविदाकारों को लाभ न पहुंचाने पर ट्रांसफर या सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही है.
प्रशासनिक पंगुता : मरांडी ने कहा कि बिचौलियों का यह आतंक न केवल विकास कार्यों को बाधित कर रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार को भी सीधा बढ़ावा दे रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मरांडी की मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगें :
1. एफआईआर और कानूनी कार्रवाई: आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए.
2. प्रशासनिक संरक्षण: सरकारी अधिकारियों को बिना किसी डर के काम करने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.
3. सिंडिकेट का खात्मा: निविदा प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले बाहरी तत्वों और सिंडिकेट को चिन्हित कर उन पर नकेल कसी जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *