Click Here
Click Here
Click Here

सारंडा के आईईडी ब्लास्ट में जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल

Chaibasa : जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत आईईडी ब्लास्ट में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी...

Chaibasa : जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत आईईडी ब्लास्ट में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत काफी खराब बतायी जा रही है. हाथी को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग जुट गई है. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उक्त घायल हाथी मछली पकड़ने गये कुछ लोगों ने देखा था. जहां, जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या – 48 के जंगल में हाथी को घायल अवस्था में पाया गया. सूचना वन विभाग को दी गई.

वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले चिरिया ओपी थाना के पोंगा जंक्शन के पास के जंगल में ब्लास्ट की खबरें आई थी. संभवत उसी ब्लास्ट में हाथी घायल हुआ है. वहीं, मनोहरपुर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ . संजय घोलटकर की मानें तो हाथी कुछ दिन पहले घायल हुआ था. इधर जानकारी के अनुसार हाथी जंगल में काफी बुरी हालत में है. वह ज्यादा चल फिर पाने में असमर्थ है. उसकी बचने की संभावना काफी कम प्रतीत हो रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सारंडा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईइडी की चपेट में आने से 4 की संख्या में हाथियों की मौत हो चुकी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *