रांची: बंगाल चुनाव नतीजों पर झारखंड भाजपा गदगद, अमर बाउरी बोले- ’77 साल बाद मुखर्जी की धरती पर लहराया भगवा

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है, रुझानों में भाजपा बड़ी...

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है, रुझानों में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, 77 वर्षों के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है.

‘ममता की अहंकारी सरकार उखाड़ी’ ?

भाजपा को मिल रही जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहरा रहा है, आजादी के 77 वर्ष बाद पहली बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस जन्मभूमि में कमल फूल, पद्मफूल की सरकार बन रही है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति में पश्चिम बंगाल की जनता ने अद्भुत जनादेश दिया है, पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने भी अपने अथक परिश्रम से इस अहंकारी ममता दीदी की सरकार को उखाड़ फेंका है.

‘बंगाल ने आजादी महसूस की’

अमर बाउरी ने कहा कि आज सही मायने में पश्चिम बंगाल पुनः एक बार आजादी महसूस कर रहा है, जैसे स्वतंत्रता आंदोलन था, वैसी ही ये लड़ाई थी, पश्चिम बंगाल के इस निर्वाचन में तुष्टिकरण की राजनीति हारी है और राष्ट्रवाद जीता है, पश्चिम बंगाल ने विजय प्राप्त की है, रांची में जश्न का माहौल: बंगाल के रुझान आते ही रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है, कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांट रहे हैं, ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-शाह जिंदाबाद’ के नारे लग रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *