Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

भाजपा पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी सियासत के बीच प्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर...

Congress hits back at BJP, says Babulal Marandi is playing politics on student issues

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर जारी सियासत के बीच प्रदेश कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि छात्रों के आंदोलन की आड़ में भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रही है. सोनाल शांति ने दावा किया कि झारखंड में परीक्षा से पहले पेपर लीक नहीं, बल्कि परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है. उनके अनुसार, कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच आगे भी जारी है. कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जड़ भाजपा के शासनकाल में पड़ी थी. उन्होंने कहा कि द्वितीय जेपीएससी सहित कई पुराने मामलों का दाग आज भी भाजपा पर है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जिन मामलों में सीबीआई जांच हुई, उनमें वर्षों बाद भी दोषियों को सजा क्यों नहीं मिल सकी.

यह भी पढ़ें: रांची: छात्रों के मुद्दों पर INDIA गठबंधन और छात्र संगठन एकजुट, SIT जांच तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

भाजपा छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रही: सोनाल शांति

सोनाल शांति ने यह भी कहा कि भाजपा छात्रों को भड़काने का प्रयास कर रही है, लेकिन छात्र संयम के साथ अपनी मांगें उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड का माहौल खराब करना चाहती है, लेकिन इसमें सफल नहीं हो रही है. दिल्ली में हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. पार्टी का आरोप है कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और उनकी आवाज दबाने की कोशिश हुई. कांग्रेस ने कहा कि ऐसे में भाजपा को छात्रों के हितों पर राजनीति करने के बजाय अपने पुराने रिकॉर्ड पर जवाब देना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *