Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

SIR पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट नहीं मिलने की शिकायत पर चुनाव आयोग सख्त

Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य चुनाव पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने मतदाता...

Congress raises questions on SIR, Election Commission strict on complaint of not receiving draft voter list

Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य चुनाव पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने मतदाता सूची से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए. पार्टी की ओर से प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बैठक में हिस्सा लिया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची कई बूथों पर बीएलए-2 को उपलब्ध नहीं कराई गई है. पार्टी ने जुगसलाई विधानसभा के बूथ संख्या 185, 186 और 187 का उदाहरण देते हुए कहा कि संबंधित बीएलओ ने एजेंटों को सूची नहीं दी. शिकायत पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी बीएलए-2 को गुरुवार तक नि:शुल्क ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए.

यह भी पढ़ें: आंदोलनरत छात्रों ने कहा- हमारी तरफ से नहीं बनेगी कोई भी कमेटी, खुले में करेंगे सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता

आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग

बैठक में कांग्रेस ने एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची का मुद्दा भी उठाया. पार्टी ने कहा कि इस सूची में करीब 14.50 लाख ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्हें अनुपस्थित या अनमैप्ड बताया गया है. इस पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि इन सभी मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर नोटिस भेजे जाएंगे. इसके अलावा कांग्रेस ने दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की. आयोग ने बताया कि 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां मतदाताओं के दावे और आपत्तियों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *