Click Here
Click Here
Click Here

बगोदर में भीषण सड़क हादसा: कार–पिकअप की टक्कर में छात्रा की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Bagodar:गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कार और पिकअप...

Bagodar:गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां कार और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.इस हादसे में सड़क किनारे से गुजर रही एक स्कूली छात्रा वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक छात्रा की पहचान मेहक प्रवीण के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी अचानक हुए इस हादसे ने उसकी जान ले ली.

वहीं, कार और पिकअप वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है.इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read:उप चुनाव : पांच राज्यों के सात विधानसभा सीटों पर क्या है हाल?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *