Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: बंगाल में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल, की गई आतिशबाजी

Gumla: पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली भारी जीत को लेकर पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के गुमला जिला में भी भाजपा...

Gumla BJP
कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Gumla: पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली भारी जीत को लेकर पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के गुमला जिला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया, सड़कों पर उतरकर बीजेपी के नारे लगाए, साथ ही साथ कई जगह पर आतिशबाजी भी की गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा, कि पश्चिम बंगाल में जीत का मतलब है कि अब पूरा देश मोदी के बेहतर शासन व्यवस्था को लेकर बीजेपी का शासन चाहता है.

लोगों ने भाजपा को खुलकर दिया समर्थन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, कि बंगाल में जिस तरह से ममता बनर्जी तानाशाह हो का शासन कर रही थी उससे आम लोग काफी परेशान थे. लोगों के अंदर तो काफी लंबे समय से गुस्सा बना हुआ था, लेकिन इस बार पीएम की बातों पर विश्वास करके लोगों ने भाजपा को खुलकर समर्थन दिया है, जिसका परिणाम है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आम लोगों ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नारे को लेकर लोगों के अंदर जो विश्वास बना है, उसी का परिणाम है कि कई राज्यों में लगातार भाजपा की सरकार बनती जा रही है और सरकारी वहां पर दोबारा रिपीट भी हो रही है. ऐसे में स्पष्ट कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भाजपा ने जो पूरे देश में विकास की लंबी लकीर खींचने की वादे किए हैं, उसे पूरा किया जा सकता है.

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लगाए गए नारे

बता दें, भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. भाजपा कार्यकर्ता हाथों में मिठाई लेकर सभी को मिठाई खिलाते हुए नजर आए और इस दौरान अमित शाह और नरेंद्र मोदी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका संगठन एक ऐसा संगठन है, जो सालों भर आम लोगों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने का काम करता है. यही कारण है कि आज पूरे देश की जनता बीजेपी पर लगातार विश्वास बनती जा रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम कर रही है. पश्चिम बंगाल में आए चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ चुका है और आने वाले दिनों में जिन राज्यों में चुनाव होंगे, वहां और बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा शासन सत्ता में लोगों की सेवा के लिए आने का काम करेगी. इस दौरान गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में काफी उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जहां पर लोगों द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ-साथ रंग गुलाल भी लगाए गए.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह गुमला

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में डीसी का सख्त एक्शन: पेंशन बहाल, कई अधिकारियों को शोकॉज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *