Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल मरांडी बोले- ‘गुंडाराज के खिलाफ जनता का ऐतिहासिक फैसला, 92% मतदान ने रचा नया इतिहास’

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर भाजपा की जीत को...

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर भाजपा की जीत को लोकतंत्र की बड़ी विजय बताया है. उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि रिकॉर्डतोड़ मतदान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बंगाल इस बार नया इतिहास लिखने जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बीच सड़क पर फिर दगा दे गई नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल के कारकेड की जिप्सी, भारी बारिश में घंटे भर फंसा रहा नेता प्रतिपक्ष का काफिला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

टीएमसी के ‘सिंडिकेट राज’ का अंत

मरांडी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह जनादेश टीएमसी के 15 वर्षों के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ जनता का निर्णायक फैसला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगाल के लोग पूर्व में अत्याचार के कारण पलायन कर पड़ोसी राज्यों में शरण लेने को मजबूर थे, इस बार उन्होंने बैलेट के जरिए उसका जवाब दिया है.

जीत का श्रेय नेतृत्व को दिया

मरांडी ने इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जमीनी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया. उन्होंने विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कुशल रणनीति के लिए दिया है. वहीं सुवेंदु अधिकारी और सौमिक भट्टाचार्य के संघर्ष को सराहा. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के प्रति आभार जताया है.

यह भी पढ़ें : ‘नाश्ते की मेज’ से चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा सांसद पर बड़ा खुलासा, 200 पार के आंकड़े पर उठाए सवाल

असम और पुडुचेरी में भी विकास की जीत

मरांडी ने असम और पुडुचेरी की जीत पर भी हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और सतत विकास पर जनता ने मुहर लगाई है. उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ अब बंगाल और असम प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *