बच्चों के हृदय जांच के लिए 6 से 9 मई तक लगेगा विशेष शिविर

Palamu : पलामू और लातेहार जिले में 6 से 9 मई तक बच्चों हृदय जांच के लिये विशेष शिविर लगाया जायेगा. बच्चों...

Palamu : पलामू और लातेहार जिले में 6 से 9 मई तक बच्चों हृदय जांच के लिये विशेष शिविर लगाया जायेगा. बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और उपचार के लिए नन्हा सा दिल अभियान के तहत विशेष ईको कैंप का आयोजन किया जायेगा.
नेशनल हेल्थ मिशन, आबीएसके और सीसीएल के संयुक्त प्रयास से बच्चों के लिए निःशुल्क बाल हृदय जांच एवं निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा. कैंप में दी जाने वाली सुविधाएं निशुल्क है. जानकारी के लिये अभिभावक 9798197363, 6299737695 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

यह शिविर अलग-अलग जिलों और केंद्रों पर निम्नलिखित तिथियों को आयोजित किए जाएंगे

​6 मई को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, बिष्टुपुर, जमशेदपुर सुबह 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगा.
​7 मई को सदर अस्पताल, लातेहार सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक होगा
​8 मई सदर अस्पताल, पलामू सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक होगा
​9 मई को सीएचसी लेस्लीगंज सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक
​9 मई सीएचसी पांकी दोपहर 1ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक किए जाएंगे

 

ALSO READ : अधिवक्ता महेश तिवारी को ट्रायल कोर्ट से मिली सजा पर फिलहाल रोक नही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *