Click Here
Click Here

ग्रामीणों की इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण : जोबा मांझी

-बोड़दा गांव पहुंची सांसद जोबा मांझी ने रैयतों से की मुलाकात, ग्रामीण 18 फीट तक सड़क निर्माण पर सहमत Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड...

-बोड़दा गांव पहुंची सांसद जोबा मांझी ने रैयतों से की मुलाकात, ग्रामीण 18 फीट तक सड़क निर्माण पर सहमत

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-75 E उलीडीह-चैनपुर-सहजोड़ा-महुलपानी-चारमोड़ तक सड़क निर्माण में रैयत भूमि जाने से ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की थी. ग्रामीणों के आग्रह पर मंगलवार को सांसद जोबा माझी बोड़दा गांव पहुंची. ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सड़क निर्माण के दौरान चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे कई रैयतों के बेघर और भूमिहीन होने की आशंका है. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क 18 फीट से अधिक चौड़ी नहीं बने. साथ ही गांव के बीच पीसीसी नहीं बनाकर केवल पिच सड़क और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए.

यह भी पढ़ें : NEWSWAVE SPECIAL : 12 हजार समितियों के कंधे पर राज्य का भविष्य, सहकारी मॉडल पर कर रहे भरोसा, पर जिलों के बीच फासला बरकरार

add1

किसी का घर और जमीन व्यर्थ में ना जाय : सांसद

ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के इच्छा के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कार्य हो, इसका वह प्रयास करेंगी. साथ ही कहा कि आगामी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में मामलों को जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगी. सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध सड़क का निर्माण नहीं होगा. हम सुनिश्चित करेंगे कि सड़क भी बने और किसी का घर या जमीन व्यर्थ में न जाय.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण पर कांग्रेस का जोर, महिलाओं के अधिकार के लिए जारी रहेगा संघर्ष

सांसद ने सड़क निर्माण का किया निरीक्षण

इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों के साथ बोड़दा गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण भी किया. सांसद के साथ वार्ता में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा बसंत कुमार महतो, कृष्ण चंद्र महतो, श्रीहरि महतो, फणीभूषण मंडल, बद्रीनाथ महतो, केसी महतो, कोकिल महतो, मनीष महतो, अंजना कुमारी, आरती महतो, भारती देवी समेत अन्य ग्रामीण रैयत शामिल रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *