Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: PAI 2023-24 में नारायणपुर पंचायत को A ग्रेड, जल प्रबंधन में A+ से चमका,सरायकेला-खरसावां

Saraikela : जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित नारायणपुर पंचायत ने पंचायत विकास सूचकांक (PAI 2.0) 2023-24 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का...

Saraikela :  जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित नारायणपुर पंचायत ने पंचायत विकास सूचकांक (PAI 2.0) 2023-24 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है, केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में पंचायत को कुल 77.20 अंक के साथ A ग्रेड प्राप्त हुआ है.

जल प्रबंधन में A+ ग्रेड:

पंचायत की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘वॉटर सफिशिएंट पंचायत’ श्रेणी में रही, इस थीम में 91.24 अंक हासिल कर नारायणपुर को A+ ग्रेड मिला है, जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब जीर्णोद्धार और पेयजल आपूर्ति में किए गए कामों को मंत्रालय ने सराहा है, झारखंड के 24 जिलों और 4345 पंचायतों के मूल्यांकन में सरायकेला-खरसावां की यह सफलता उल्लेखनीय है, नारायणपुर पंचायत को राज्य की बेस्ट परफॉर्मिंग ग्राम पंचायतों में स्थान मिला है, जिससे जिले की प्रशासनिक और विकासात्मक छवि मजबूत हुई है.

मुखिया सम्मानित:

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंचायत के मुखिया रोहीदास हो को पंचायती राज विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, मुखिया ने कहा कि यह उपलब्धि सभी वार्ड सदस्यों, जल सहिया, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है, PAI 2.0 में पंचायतों का मूल्यांकन गरीबी मुक्त, स्वस्थ, बाल हितैषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ-हरित, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सुशासन और महिला हितैषी कुल 9 थीम पर किया जाता है, नारायणपुर ने जल प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छता और सुशासन में भी बेहतरीन स्कोर किया है.

Also Read : मनी लॉन्ड्रिंग केस में सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को सौंपा गया पुलिस पेपर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *