Gumla:घाघरा थाना क्षेत्र के अजियातु गांव निवासी 45 वर्षीय मांजे देवी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना बुधवार सुबह की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर की छत पर बने शौचालय में गई थी.वहां से सीढ़ी की ओर लौटते समय वह अनियंत्रित होकर मुंह के बल छत से नीचे जमीन पर गिर गईं. इस हादसे में उसका एक पैर टूट गया, जबकि चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया. फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
AlsoRead:न्यूज वेव झारखंड के खबर असर, पुराना बार भवन में जल जमाव ठीक करने के लिए काम शुरू
