Palamu: भाजपा को ‘आतंकवाद’ कहना राधाकृष्ण किशोर की राजनीतिक हताशा:- ज्योतिरीश्वर सिंह

Palamu: भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध की...

Palamu: भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि किशोर जी अनुभवी नेता हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जैसी लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद’ जैसे शब्दों का प्रयोग करना उनकी स्तरहीन राजनीति को दर्शाता है.

अपनी पार्टी भूल जाते हैं किशोर जी

ज्योतिरीश्वर सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राधाकृष्ण किशोर ने इतनी पार्टियाँ बदली हैं कि उन्हें बयान देने से पहले याद करना पड़ता है कि वे अभी किस दल में हैं. उन्होंने पुराना वाकया याद दिलाते हुए कहा कि जब किशोर जी जदयू में थे, तब वे मंच से कांग्रेस के नेताओं का बखान करने लगे थे. तब उन्हें मंच पर मौजूद साथियों ने याद दिलाया था कि वे अब कांग्रेस में नहीं, बल्कि जदयू में हैं.

ALSO READ: 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

करोड़ों कार्यकर्ताओं का अपमान

सिंह ने कहा कि वैचारिक विरोध का स्वागत है, लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी को आतंकवाद से जोड़ना करोड़ों कार्यकर्ताओं और देश की लोकतांत्रिक भावना का अपमान है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान केवल राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं. वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिप्पणी करते समय शब्दों की मर्यादा और गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *