20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी अरगोड़ा स्टेशन के अंडर पास के नीचे की गयी. छापामारी...

Ranchi : राजधानी के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी अरगोड़ा स्टेशन के अंडर पास के नीचे की गयी. छापामारी कर पुलिस ने 20 (3.34 ग्राम) पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ संजय कुमार साहू और सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है. संजय कुमार साहू अशोक नगर रोड नंबर 2 का रहने वाला है. जबकि सुजीत कुमार सिंह उर्फ रवि कडरू के हनुमान मंदिर के समीप का रहने वाला है. कोतवाली एसपी को सूचना मिली थी कि अरगोड़ा स्टेशन पर कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए जमा हुए है .इस सूचना पर एक टीम का गठित कर आरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने वहां छापामारी की और उन दोनों युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया.

ALSO READ : केंद्र में बढ़ेगी झारखंड के आईपीएस की भागीदारी, एडीजी और आईजी समेत कई अधिकारी जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *