दुमका एयरपोर्ट की सुरक्षा और स्वच्छता में अब अनुभव की शर्त: नागरिक उड्डयन विभाग ने बदले टेंडर के नियम

Ranchi: झारखंड के दुमका स्थित आरसीएस एयरपोर्ट (RCS Airport) के कायाकल्प और वहां विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार...

Ranchi: झारखंड के दुमका स्थित आरसीएस एयरपोर्ट (RCS Airport) के कायाकल्प और वहां विश्वस्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग (नागरिक उड्डयन प्रभाग) ने दुमका एयरपोर्ट पर एनवायरनमेंट सपोर्ट सर्विसेज यानी मशीनीकृत साफ-सफाई और हाउसकीपिंग के लिए जारी टेंडर की शर्तों में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक नया शुद्धिपत्र जारी किया है.

बिना अनुभव नहीं मिलेगी एंट्री: पात्रता नियम हुए सख्त

विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब इस टेंडर में वही कंपनियां हिस्सा ले सकेंगी जिन्हें विमानन क्षेत्र में कम से कम 02 वर्षों का कार्य अनुभव प्राप्त है. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यदि कोई बोलीदाता इस अनुभव का प्रमाण संलग्न नहीं करता है, तो उसे तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

क्या है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य?

दुमका एयरपोर्ट को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए मैकेनाइज्ड अप-कीपिंग और पर्यावरणीय रखरखाव का जिम्मा आउटसोर्स किया जा रहा है. सरकार की मंशा है कि उड़ान योजना के तहत सक्रिय इस एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर अनुभव मिले. अन्य सभी नियम और शर्तें 25 मार्च 2026 को प्रकाशित मूल टेंडर के अनुसार ही रहेंगी.

निविदा की समय-सीमा बढ़ी

अनुभव की नई शर्त जोड़ने के साथ ही, विभाग ने इच्छुक कंपनियों को तैयारी का मौका देने के लिए टेंडर जमा करने की तिथि भी विस्तारित कर दी है. बिड जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल रखी गई है, उसी दिन तकनीकी बिड भी खुलेगा.

ALSO READ: EXCLUSIVE: पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गुर्गों के विरुद्ध UAPA के तहत चलेगा केस, पुलिस ने माना आतंकी कृत्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *