Ranchi : झारखंड सरकार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा तथा हिन्दी लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगली परीक्षा 14 जून को आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही, पिछले वर्ष अक्टूबर में हुई परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं.
Also Read : बोकारो: पिंड्राजोरा गवाई पुल पर गैस टैंकर में लगी आग, एनएच-32 पर मची अफरा-तफरी

पिछली परीक्षा का परिणाम जारी
12 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। सफल परीक्षार्थी अपनी सूची और प्रमाणपत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dop.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
Also Read : Simdega: तस्करी की जा रही महंगी इमारती लकड़ी लदी ट्रैक्टर जब्त
जानिए अगली परीक्षा का पूरा शेड्यूल
• परीक्षा की तिथि: 14 जून
• समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक.
• केंद्र: सचिवालय, प्रमंडलीय एवं जिला मुख्यालय.
• राजपत्रित व नन-मैट्रिक श्रेणी: इनके परीक्षा केंद्र केवल प्रमंडलीय मुख्यालयों में होंगे.
• अराजपत्रित श्रेणी: इनके केंद्र प्रमण्डलों के साथ-साथ उन जिला मुख्यालयों में भी होंगे जहां प्रमण्डलीय मुख्यालय नहीं है.
• इच्छुक पदाधिकारी और कर्मचारी 26 मई (मंगलवार) शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
• आवेदन अपने नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित मुख्यालय में जमा करना होगा.
• आवेदक को आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना होगा. जिसे कार्यालय प्रधान द्वारा अनिवार्य रूप से सत्यापित कराया जाना आवश्यक है.
