चूरी-बेंती कोल प्रोजेक्ट: पर्यावरणीय मंजूरी के लिए 22 मई को होगी जनसुनवाई

Ranchi: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की चूरी-बेंती अंडरग्राउंड माइनिंग परियोजना को लेकर पर्यावरण मंजूरी के लिए...

Ranchi: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की चूरी-बेंती अंडरग्राउंड माइनिंग परियोजना को लेकर पर्यावरण मंजूरी के लिए 22 मई को जनसुनवाई करेगा. 0.7 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता वाली इस कोयला परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति दिलाने के उद्देश्य से यह जन सुनवाई’बुलाई गई है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह जनसुनवाई 22 मई (शुक्रवार) को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी. इसके लिए चूरी कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान को आधिकारिक केंद्र बनाया गया है.

नागरिकों की भागीदारी और सुरक्षा प्रोटोकॉल

पर्षद ने इस योजना से प्रभावित होने वाले स्थानीय लोगों और नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य सुरक्षा दिशा-निर्देशों, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) और फेस मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा.

सुझाव और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया

यदि किसी व्यक्ति को इस परियोजना के प्रभाव को लेकर कोई सुझाव, विचार या आपत्ति दर्ज करानी है, तो अपनी बात लिखित रूप में सुनवाई की तिथि से एक सप्ताह पहले तक जमा करनी होगी. आवेदन उपायुक्त कार्यालय रांची या प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के धुर्वा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दिया जा सकता है. निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा.

ALSO READ: Simdega: तस्करी की जा रही महंगी इमारती लकड़ी लदी ट्रैक्टर जब्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *