पड़वा में हैवानियत की घटी घटना, युवक को बेहोश कर निजी अंग में डाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

Palamu: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.लामी पतरा गांव के रहने वाले...

Palamu: जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.लामी पतरा गांव के रहने वाले  युगल भुइयां नामक युवक के साथ अज्ञात बदमाशों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी. जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने युगल भुइयां को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने युवक के निजी अंग में 200ml की कोल्ड ड्रिंक की बोतल डाल दी. इस क्रूर हरकत की वजह से युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जब युवक का एक्सरे कराया तो रिपोर्ट देखकर उनके भी होश उड़ गए. एक्सरे में युवक के शरीर के अंदर बोतल होने की पुष्टि हुई है.

डॉक्टरों ने शुरू किया ऑपरेशन

वर्तमान में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम युवक के शरीर से बोतल निकालने की जटिल प्रक्रिया में जुटी है. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच और दोषियों की तलाश में जुट गई है.

AlsoRead:केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का धरना, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *