चतरा: बड़े भाई के कमरे में मिला युवक का शव, भाभी से ‘प्रेम प्रसंग’ में हत्या की आशंका

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरिया कला गांव में 32 वर्षीय एक युवक, संतोष भुइयां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में...

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरिया कला गांव में 32 वर्षीय एक युवक, संतोष भुइयां का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे से बरामद किया गया है. मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई, भाभी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

घटना बुधवार आधी रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष भुइयां का शव गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसके बड़े भाई टिंकू भुइयां के कमरे में मिला. टिंकू पेशे से राजमिस्त्री है. गुरुवार सुबह जब वह काम पर जाने के लिए अपना जूता लेने कमरे में घुसा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. बिस्तर पर उसके छोटे भाई संतोष की खून से सनी लाश पड़ी थी.

Also Read: 26 जून तक करें अवैध भवनों को वैध करने के लिए आवेदन, नहीं तो होगी कारवाई

प्रेम प्रसंग और गृह क्लेश की चर्चा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि मृतक संतोष भुइयां का अपनी ही सगी भाभी अंजू देवी (टिंकू भुइयां की पत्नी) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि इस अवैध संबंध को लेकर घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, यही विवाद इस खूनी वारदात की मुख्य वजह बना है.

अपनों पर ही हत्या का आरोप

हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां ने अपनी ही पत्नी अंजू देवी पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है. टिंकू का दावा है कि उसकी पत्नी ने ही साजिश रचकर संतोष को मौत के घाट उतारा है. दूसरी ओर, आरोपी भाभी अंजू देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *