Click Here
Click Here
Click Here

नेपाल में जीत का परचम लहराकर लौटे झारखंड के बधिर क्रिकेटर, राज्यपाल ने बढ़ाया उत्साह

Ranchi: झारखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी चमक बिखेरी है. हाल ही में नेपाल में आयोजित...

Ranchi: झारखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी चमक बिखेरी है. हाल ही में नेपाल में आयोजित ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में विजेता बनकर लौटी झारखंड की बधिर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की.

चुनौतियों के बीच हासिल की सफलता

मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने राज्यपाल को खिलाड़ियों के संघर्षपूर्ण सफर से अवगत कराया. अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि विषम परिस्थितियों और अत्यंत सीमित संसाधनों के बावजूद, इन खिलाड़ियों ने अपनी खेल भावना को कम नहीं होने दिया. खिलाड़ियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि वे नेपाल की धरती पर विजेता बनने का गौरव प्राप्त कर सके.

Also Read: घरवालों को फंसाने के लिए लड़की ने रची खुद की किडनैपिंग की साजिश

राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त प्रतीक है. खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी शारीरिक चुनौती सफलता के मार्ग में रोड़ा नहीं बन सकती.

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में खेलों के प्रति अपार प्रतिभा है. क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में राज्य के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन गौरवपूर्ण है.

सहयोग का आश्वासन

राज्यपाल ने विश्वास दिलाया कि वे राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रयासरत हैं. उन्होंने प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों को समाज का असली नायक और प्रेरणास्रोत बताया. राज्यपाल ने झारखंड बधिर क्रिकेट संघ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि संघ को उचित अवसर और यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि ये खिलाड़ी आगे भी देश और राज्य का नाम रोशन करते रहें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *