Click Here
Click Here
Click Here

ईडी में फेरबदल: रांची के संयुक्त निदेशक प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi/ kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मुख्यालय ने रांची जोन के संयुक्त निदेशक (Joint...

Ranchi/ kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मुख्यालय ने रांची जोन के संयुक्त निदेशक (Joint Director) प्रभाकर प्रभात को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. प्रभाकर प्रभात अब रांची के साथ-साथ कोलकाता प्रवर्तन ईडी के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. वह अगले आदेश तक दोनों महत्वपूर्ण जोनों की कमान संभालेंगे.

हाल ही में हुई थी रांची में तैनाती:

गौरतलब है कि प्रभाकर प्रभात को हाल ही में रांची स्थानांतरित किया गया था. मार्च 2026 में ईडी के भीतर हुए बड़े स्तर के तबादलों के दौरान उन्हें रायपुर (छत्तीसगढ़) ईडी से हटाकर रांची के जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया था.
अब महज कुछ ही महीनों के भीतर उनके कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की भी जिम्मेदारी दी गई है

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *