मंडल कारा गुमला में “मुलाकात विधिक सहायता हेल्पडेस्क” की स्थापना

Gumla : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला...

Gumla : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल कारा, गुमला के मुलाकात परिसर में “मुलाकात विधिक सहायता हेल्पडेस्क” की स्थापना की गई, इस पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों के परिजनों को मुलाकात के दौरान आवश्यक विधिक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराना है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों के आलोक में प्रारंभ की गई यह पहल उन परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी, जो अपने अधिकारों, कानूनी प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते हैं.

प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति

हेल्पडेस्क पर पैरा लीगल वॉलंटियर्स, न्याय मित्र एवं डिफेंस काउंसिल के प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन मुलाकात के समय उपस्थित रहकर बंदियों के परिजनों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, कारा प्रशासन द्वारा हेल्पडेस्क संचालन हेतु आवश्यक स्थान एवं बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

मुलाकात से न्याय तक”

अभियान के अंतर्गत बंदियों के परिजनों को जमानत, केस की स्थिति, आवश्यक दस्तावेजों एवं अपील संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स एवं डिफेंस काउंसिल परिवारों और बंदियों के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेंगे, साथ ही, मुलाकात स्थल पर जागरूकता अभियान चलाकर परिजनों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे न्याय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकें, इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव द्वारा मुलाकात स्थल एवं जेल परिसर का निरीक्षण भी किया गया, निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं परिजनों के साथ व्यवहार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं पारदर्शी बनाया जाए.

Also Read : लोहरदगा: इंटर कॉमर्स में दो सहेलियों का कमाल, सिमरन महतो बनीं टॉपर, प्रार्थना प्रिया दूसरे स्थान पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *