बिजली बिल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 11 मई से लगेगा महा-शिविर, देखें अपने इलाके का शेड्यूल

Ranchi : रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. विभाग बिजली बिल में गड़बड़ी और अन्य संबंधित...

Ranchi : रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है.  विभाग बिजली बिल में गड़बड़ी और अन्य संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में विशेष ‘विद्युत शिकायत निवारण शिविर’ का आयोजन करने जा रहा है. यह अभियान 11 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा.

Also Read : सिमडेगा:मालसाडा गांव में जलापूर्ति विभाग के पाइप चोरी करते चोर पकड़े गए, ट्रक समेत आरोपी दबोचे गए

हर दिन अलग-अलग क्षेत्रों में समाधान

विद्युत विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विभिन्न विद्युत प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाले सब-स्टेशनों और पंचायत भवनों में लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से न्यू कैपिटल, कोकर, रांची (पश्चिमी), रांची (पूर्वी), डोरंडा, रांची (केंद्रीय) और खूंटी प्रमंडल शामिल हैं.

Also Read : डेफ क्रिकेट सीरीज में झारखंड के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, सीएम ने दी बधाई

प्रमुख तिथियां और शिविर स्थल (झलकियां)

| दिनांक | प्रमुख स्थान |

11 मई :  पंचायत भवन (सुकुरहुट्टू), कोकर ग्रामीण सब-स्टेशन, खूंटी सब-स्टेशन.
13 मई :  डोरंडा (विधानसभा पुराना सब-स्टेशन), रांची सेंट्रल (हरमू सब-स्टेशन.
15 मई :   इटकी सब-स्टेशन, बुंडू अनुमंडल कार्यालय.
20 मई :  न्यू मार्केट (रातु रोड), बरियातू पानी टंकी सब-स्टेशन.
23 मई :  कांके प्रखंड कार्यालय, कोकर विद्युत कॉलोनी.
26 मई :  राजभवन सब-स्टेशन (मुख्यमंत्री आवास के सामने), चुटिया पावर हाउस.
30 मई :  मैकलुस्कीगंज ब्लॉक, सिल्ली ब्लॉक, खूंटी सब-स्टेशन.

Also Read : EXCLUSIVE: झारखंड पुलिस डायल-112 की बड़ी सफलता: 10 मिनट से भी कम समय में आम लोगों को पहुंच रही मदद

इन समस्याओं का होगा निपटारा

विभाग के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की उन समस्याओं को दूर करना है जिनके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
* गलत बिजली बिल (Electricity Bill) में सुधार
* मीटर से संबंधित शिकायतें
* नए कनेक्शन या लोड बढ़ाने/घटाने संबंधी जानकारी
* विद्युत आपूर्ति से जुड़ी अन्य तकनीकी बाधाएं

विभाग की अपील

विद्युत अंचल, रांची ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ बिल की छायाप्रति और पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर आएं ताकि शिकायतों का निष्पादन मौके पर ही तेजी से किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *