Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: महंगाई और केंद्र की नीतियों के विरोध में झामुमो का धरना

Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ बोकारो जिला मुख्यालय पर एक...

Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ बोकारो जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. यह कार्यक्रम जिला एवं महानगर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है. देश में लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से गरीबों और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

गैस कीमतों में वृद्धि पर जताई नाराजगी

महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर सीधा असर पड़ेगा. इससे महंगाई और बढ़ेगी.

ALSO READ: बिजली बिल और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 11 मई से लगेगा महा-शिविर, देखें अपने इलाके का शेड्यूल

धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने एक स्वर में गैस कीमतों में वृद्धि और केंद्र की आर्थिक नीतियों का विरोध किया. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *