Ranchi: अनिल अग्रवाल, (वेदांता रिसोर्सेज) ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की चुनावी जीत पर बधाई दी. उन्होंने इस परिणाम को विकास और ‘विकसित भारत’ की बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक बताया. अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम सहित पूर्वी भारत के रणनीतिक महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पास देश के कुछ सबसे समृद्ध प्राकृतिक और मानव संसाधन हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नए जनादेश से क्षेत्र में आर्थिक विकास, अवसंरचना निर्माण, रोज रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन को गति मिलेगी, जिसमें इस परिवर्तन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की उम्मीद है.
अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति ने अवसंरचना विस्तार, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और उद्यमिता व आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाले सुधारों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर देश के प्रति विश्वास को मजबूत किया है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि पूर्वी भारत, भारत के वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने में निर्णायक भूमिका निभाएगा और औद्योगिक तथा विनिर्माण आधारित विकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा.
अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत पर बधाई दी, भारत की विकास यात्रा में पूर्वी भारत की भूमिका को किया रेखांकित
Ranchi: अनिल अग्रवाल, (वेदांता रिसोर्सेज) ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम...
सम्बंधित ख़बरें
