Click Here
Click Here
Click Here

जमीन के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए, सिविल कोर्ट के बाहर हंगामा

Ranchi : सिविल कोर्ट परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब जमीन के नाम पर कई लोगों से...

Ranchi : सिविल कोर्ट परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब जमीन के नाम पर कई लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी दो लोगों को पकड़ लिया गया. आरोप है कि अनुरूप रॉय और सब्यसाची रॉय ने खुद को बुंडू के राजा जानकी नाथ राय का वंशज बताकर कई लोगों को जमीन दिखायी और उनसे बड़ी रकम वसूल ली. दोनों आरोपी कोलकाता के शोभा बाजार घाटकोला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

Also Read : राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ा डीवीसी बोकारो थर्मल का स्वामी विवेकानंद आरओबी, उद्घाटन टलने से जनता में आक्रोश

चेक बाउंस मामले में कोर्ट पहुंचे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी एक चेक बाउंस मामले में सिविल कोर्ट पहुंचे थे. इसी दौरान ठगी के शिकार लोगों को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली और उन्होंने कोर्ट परिसर के बाहर दोनों को पकड़ लिया. लोगों ने आरोपियों से अपने पैसे वापस करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई.

Also Read : डीसी मेघा भारद्वाज ने पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारी को दिए कई निर्देश

64 डिसमिल जमीन के नाम पर 90 लाख ठगने का आरोप

बुंडू के बाबूराम टोली निवासी मदन जायसवाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 64 डिसमिल जमीन बेचने के नाम पर उनसे करीब 90 लाख रुपये ठग लिए. इसी तरह कई अन्य लोगों से भी अलग-अलग रकम की ठगी की गई है. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *