Click Here
Click Here
Click Here

ऊर्जा निगम की बहाली को लेकर श्रमिक संघ का बड़ा मोर्चा, पुराने कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग

नई बहाली में वर्षों से काम कर रहे कर्मियों को मिले प्राथमिकता Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में संभावित नई बहाली...

नई बहाली में वर्षों से काम कर रहे कर्मियों को मिले प्राथमिकता

Ranchi :  झारखंड ऊर्जा विकास निगम में संभावित नई बहाली प्रक्रिया को लेकर पुराने मानव दिवस और एजेंसी कर्मियों में उम्मीद जगी है. इसी मुद्दे पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने ऑनलाइन बैठक कर कई मांगें रखीं. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने गूगल मीट के माध्यम से की. संघ ने मांग की कि लंबे समय से विभाग में कार्यरत मानव दिवस और एजेंसी कर्मियों को नई बहाली में प्राथमिकता दी जाए. साथ ही 2016-17 की बहाली प्रक्रिया की तरह अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और वर्ष 2014 की सूची के आधार पर अनुभव का लाभ देने की भी मांग की गई.

Also Read : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर राइफल लूटकांड का खुलासा, सात गिरफ्तार

एजेंसी व्यवस्था और मृत कर्मियों के आश्रितों पर भी उठी आवाज

बैठक में वर्तमान एजेंसी सिस्टम पर भी नाराजगी जताई गई. संघ का कहना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों को परेशानी हो रही है और निगम पर अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है. संघ ने या तो पुरानी प्रत्यक्ष नियुक्ति व्यवस्था बहाल करने या फिर पूरे राज्य में एकल एजेंसी प्रणाली लागू कर JAP-IT को अधिकृत करने का सुझाव दिया. इसके साथ ही उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के आश्रितों का मुद्दा भी उठाया गया जिनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है. संघ ने कहा कि ऐसे परिवारों को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है, इसलिए उनके लिए विशेष रोजगार नीति बनाई जानी चाहिए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *