Ranchi : झारखंड–बिहार संयुक्त आयकर परिक्षेत्र में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सबसे बड़ा व्यक्तिगत टैक्सपेयर बताया गया है. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त डी. सुधाकर राव के अनुसार धोनी समय पर और बड़े पैमाने पर टैक्स चुकाने वालों में शीर्ष पर हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गोपनीयता नियमों के कारण टैक्स की सटीक राशि सार्वजनिक नहीं की गई.
Also Read : ऊर्जा निगम की बहाली को लेकर श्रमिक संघ का बड़ा मोर्चा, पुराने कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग

झारखंड ने बिहार को पछाड़ा, राजस्व में बड़ा अंतर
आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में झारखंड ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का राजस्व दिया. जबकि बिहार का योगदान करीब 8 हजार करोड़ रुपये रहा. कुल 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य में झारखंड का योगदान सबसे अधिक रहा. जिससे वह इस क्षेत्र में बिहार से आगे निकल गया है. विभाग के अनुसार राज्य का औद्योगिक और व्यापारिक ढांचा इस बढ़त का प्रमुख कारण है.
Also Read : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर राइफल लूटकांड का खुलासा, सात गिरफ्तार
90 से ज्यादा मामले दर्ज, करोड़ों पैन कार्डधारक दायरे से बाहर
आयकर विभाग ने टैक्स चोरी पर सख्त कार्रवाई करते हुए 12 बड़े व्यापारिक समूहों पर छापेमारी की और 90 से अधिक मामलों में कार्रवाई दर्ज की है. वहीं एक बड़ा चिंताजनक तथ्य यह भी सामने आया कि लगभग 5 करोड़ पैन कार्ड धारकों में से सिर्फ 40 लाख लोग ही आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं. विभाग अब नए आयकर अधिनियम 2025 (अप्रैल 2026 से लागू) के जरिए सिस्टम को और पारदर्शी बनाने की तैयारी कर रहा है.
