Click Here
Click Here
Click Here

रांची में रैपिडो कैब से सफर करने वाली महिलाएं सावधान! घर छोड़ने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुआ चालक

Ranchi: राजधानी में ऑनलाइन कैब सेवा Rapido से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 7 मई की रात एक महिला...

Ranchi: राजधानी में ऑनलाइन कैब सेवा Rapido से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 7 मई की रात एक महिला ने रांची रेलवे स्टेशन से रातू जाने के लिए कैब बुक की थी. चालक महिला को सुरक्षित घर तक छोड़कर पहुंचा, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने परिवार को हैरान कर दिया.

सामान उतार रही थी महिला, मोबाइल लेकर भागा चालक

जानकारी के अनुसार महिला किराया भुगतान करने के बाद गाड़ी से सामान उतार रही थी. इसी दौरान चालक की नजर पीछे सीट पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी. आरोप है कि चालक ने अचानक गाड़ी पीछे की और मोबाइल लेकर तेजी से वहां से फरार हो गया.

घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कथित तौर पर सभी नंबर ब्लॉक कर दिए. जब मोबाइल पर लगातार कॉल आने लगे तो उसने फोन से सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया.

सड़क किनारे सिम कार्ड तोड़ने का आरोप 

परिजनों ने चालक का पीछा किया. इसी दौरान उन्होंने देखा कि चालक सड़क किनारे गाड़ी रोककर महिला का सिम कार्ड तोड़ रहा था. परिजन वहां पहुंचते उससे पहले ही चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिवार में भारी आक्रोश है. परिजनों का कहना है कि अगर ऑनलाइन कैब में सफर करने वाली महिला का मोबाइल सुरक्षित नहीं है, तो महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठना लाजिमी है. उन्होंने कहा कि आज मोबाइल चोरी हुआ है, कल इससे बड़ी घटना भी हो सकती है.

इस घटना के बाद राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था, चालक सत्यापन प्रक्रिया और महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

ALSO READ:  झारखंड: 65 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की हुई प्रोन्नति, देखें लिस्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *