Gumla: जननायक कर्पूरी भवन बस स्टैंड स्थित शिवनगर में Rashtriya Nai Mahasabha की आवश्यक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक में छोटे-बड़े 50 से अधिक सैलून संचालकों ने हिस्सा लिया.
महंगाई को लेकर हुई चर्चा
बैठक में बढ़ती महंगाई और सैलून संचालन में आ रही परेशानियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. सैलून संचालकों ने कहा कि बढ़ती लागत के कारण पुराने दरों पर काम करना मुश्किल हो रहा था. बैठक में सर्वसम्मति से बाल कटिंग की दर 50 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दी गई. वहीं दाढ़ी बनाने की कीमत 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई.

अन्य सेवाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी
निर्णय लिया गया कि सैलून में दी जाने वाली अन्य सेवाओं के शुल्क में भी 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी. बैठक में राजदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, गनौरी ठाकुर, दिलीप ठाकुर, दीपू ठाकुर, कर्पूरी ठाकुर, पप्पू ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, सोनू आनंद, सुनील मुन्ना, राजू लाल ठाकुर, कन्हाई ठाकुर, ओमप्रकाश, रघु, राजेश समेत कई सैलून संचालक मौजूद रहे.
ALSO READ: टेंडर घोटाला के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राम पुकार राम ने ED कोर्ट में किया सरेंडर
