Click Here
Click Here
Click Here

न्यूज वेव की खबर का असर: रेलवे ने रांची-मुरी रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने की खबर का लिया संज्ञान, कहा- ‘संबंधित अधिकारियों को किया जा रहा सूचित’

Ranchi: न्यूज वेव झारखंड की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. रांची-मुरी रेल लाइन पर पेड़ गिरने की खबर का...

Ranchi: न्यूज वेव झारखंड की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. रांची-मुरी रेल लाइन पर पेड़ गिरने की खबर का रेलवे ने संज्ञान लिया है. ट्वीट कर कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है. बता दें कि न्यूज वेव झारखंड पर खबर दिखाई थी कि तेज आंधी में रांची-मुरी रेलवे लाइन पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनें फंसी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान का वीडियो शेयर करने वाले नेताओं पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन नाराज

कई ट्रेनें फंसीं

पेड़ गिरने की इस घटना के कारण कई प्रमुख यात्री ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा. जानकारी के अनुसार, प्रभावित होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से रांची-नई दिल्ली गरीब रथ, मौर्य एक्सप्रेस, धनबाद इंटरसिटी और साप्ताहिक गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. सुरक्षा कारणों और मार्ग अवरुद्ध होने के चलते इन ट्रेनों को एहतियात के तौर पर खेरवाकोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रखा गया है. ट्रैक बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक से पेड़ को हटाकर परिचालन को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आईआईएम रांची के छात्र को मिला 1.2 करोड़ रुपये का पैकेज, अफ्रीकी कंपनी में बने सीईओ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *